बंदी दरबार में कैदियों की सुनी गयी समस्या

Updated at : 19 Sep 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
बंदी दरबार में कैदियों  की सुनी गयी समस्या

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थित अनुमंडल कारा में शनिवार को बंदी दरबार लगाकर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा कैदियों की समस्या सुनी गयी. अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने कैदियों की शिकायत सुनने के क्रम में कहा कि प्रत्येक जायज शिकायतों के निवारण के लिए सरकार द्वारा लोक शिकायत निवारण केंद्र […]

विज्ञापन

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थित अनुमंडल कारा में शनिवार को बंदी दरबार लगाकर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा कैदियों की समस्या सुनी गयी. अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने कैदियों की शिकायत सुनने के क्रम में कहा कि प्रत्येक जायज शिकायतों के निवारण के लिए सरकार द्वारा लोक शिकायत निवारण केंद्र का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी शिकायत तय समय पर निष्पादित कराने का अधिकार सरकार ने दिया है.

लिहाजा कैदियों को भी यह मूलभूत अधिकार है कि वे शिकायत कर उसका निवारण करा सकें. कैदियों ने कारागृह से लेकर अन्य कई तरह की समस्या बतायी. सबकी सुनवाई कर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा निष्पादन करने की बात कही गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन