मुरलीगंज मामले में सांसद ने की मुख्यमंत्री से वार्ता

मधेपुरा : सांसद सह जाप के सरंक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार से फोन पर वार्ता कर मुरलीगंज मामले के वास्तु स्थिति से अवगत कराया. सीएम के समक्ष पीड़ा व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि अविलंब निर्दोष लोगों की रिहाई होनी चाही. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा […]
मधेपुरा : सांसद सह जाप के सरंक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार से फोन पर वार्ता कर मुरलीगंज मामले के वास्तु स्थिति से अवगत कराया. सीएम के समक्ष पीड़ा व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि अविलंब निर्दोष लोगों की रिहाई होनी चाही. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा पूरे मामले की जांच एसआइटी को सौंप दी गयी है. सीएम ने भी घटनाक्रम पर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि नफरत फैलाने की राजनीति नेता क्यों करते है.
इंसानियत मिटाने के लिए लोग क्यों गिर रहे है. सांसद ने बताया कि इस बंद की वजह से सर्वाधिक पीसने वाला वर्ग गरीब व मध्यम वर्ग है. सांसद ने कहा सीएम द्वारा पूरे मामले में कानून सम्मत कार्रवाई कर निर्दोष की रिहाई की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा है जायज मांगे पूरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




