BIHAR : पशुओं के मिलने से बिगड़ा माहौल, मधेपुरा में एसडीएम की गाड़ी को नहर में पलटा

Updated at : 05 Sep 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : पशुओं के मिलने से बिगड़ा माहौल, मधेपुरा में एसडीएम की गाड़ी को नहर में पलटा

मुरलीगंज (मधेपुरा) : मुरलीगंज प्रखंड की सिंगयान पंचायत से होकर गुजरने वाली नहर के साइफन के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने जेबीसी नहर की उपशाखा के पास पशुओं की लाश देखी. इसके बाद असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मामले को संभाल लिया़ […]

विज्ञापन
मुरलीगंज (मधेपुरा) : मुरलीगंज प्रखंड की सिंगयान पंचायत से होकर गुजरने वाली नहर के साइफन के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने जेबीसी नहर की उपशाखा के पास पशुओं की लाश देखी. इसके बाद असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मामले को संभाल लिया़
हालांकि, इससे पहले सदर एसडीएम संजय कुमार निराला ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया़ लेकिन, इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने एसडीएम की गाड़ी को नहर में ही पलट दिया. स्थिति खराब देख एसडीएम, एएसपी राजेश कुमार और एसडीपीओ वहां से निकल गये. इसके बाद डीएम मोहम्मद सोहैल, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव व मंत्री रमेश ऋषि देव पहुंचे और लोगों को शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन