डूबने से बालक की मौत गांव में छाया मातम

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के एक बालक की मौत नहाने के दौरान डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर आठ रायभीर टोला के श्यामसुंदर शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सोनवर्षा रायभीर नहर के 945 आरडी रायभीर चौक के समीप सोमवार को […]
शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के एक बालक की मौत नहाने के दौरान डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर आठ रायभीर टोला के श्यामसुंदर शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सोनवर्षा रायभीर नहर के 945 आरडी रायभीर चौक के समीप सोमवार को दिन के करीब 12 बजे खेलते-खेलते नहर में नहाने के लिए चला गया. नहाने के दौरान गहरा पानी में चला गया. लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. जब तक बालक को पानी से निकाला तब तक में मौत हो चुकी थी.घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सीओ व पुलिस को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




