पीड़ितों को जल्द दें मुआवजा : डीएम

मधेपुरा : जिले के सभी 13 प्रखंड़ों में किसानों को हुए फसल क्षति के मामले में रिपोर्ट तैयार कर ससमय मुआवजा प्रदान करना है. इस कार्य में किसी भी ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ये बातें कला भवन में बाढ़ व बारिश के कारण जिले के किसानों की हुई फसल क्षति की सही आकलन […]
मधेपुरा : जिले के सभी 13 प्रखंड़ों में किसानों को हुए फसल क्षति के मामले में रिपोर्ट तैयार कर ससमय मुआवजा प्रदान करना है. इस कार्य में किसी भी ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ये बातें कला भवन में बाढ़ व बारिश के कारण जिले के किसानों की हुई फसल क्षति की सही आकलन को लेकर आयोजित बैठक व कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम मो सोहैल ने कही. डीएम ने निर्देश दिया कि इस कार्य को छह से 14 सितंबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे उन्होंने कहा कि अगर इस कार्य में किसी तरह की धांधली की शिकायत मिली, तो अविलंब उक्त कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने उपस्थित सभी कार्यपालक सहायकों को भी निर्देश दिया कि किसानों के बैंक संबंधी जानकारी में त्रुटि नहीं होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




