जमीन हस्तांतरित नहीं होने पर मांगा जवाब

पिपरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन भवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. प्रमुख रतन देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक यदुवंश कुमार यादव भी शामिल हुए. बैठक में कई मामले को प्रमुखता से उठाया गया. बैठक में विधायक ने थाना भवन की प्रस्तावित जमीन अबतक हस्तांतरित नहीं होने […]
पिपरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन भवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. प्रमुख रतन देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक यदुवंश कुमार यादव भी शामिल हुए. बैठक में कई मामले को प्रमुखता से उठाया गया. बैठक में विधायक ने थाना भवन की प्रस्तावित जमीन अबतक हस्तांतरित नहीं होने को लेकर सीओ से जबाव मांगा. वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं रहने के मामले पर विधायक ने एसडीओ एवं डीएम से दूरभाष पर बात कर प्रखंड में हो रही असुविधाओं को देखते स्थानीय पदाधिकारी को ही प्रभार सौंपने की बात कही.
श्री यादव ने पीएचईडी के कनीय अभियंता अविनाश कुमार से पूर्व के बैठक से पहले पंचायत में लगाये 16 मिनी वाटर प्लांट को चालू करने की बात कही. बीइओ देवनाथ चौधरी ने बताया कि प्रखंड में फसल क्षति मुआवजा के लिये आवेदन प्रखंड कृषि कार्यालय में लिया जा रहा है. सदस्यों ने अद्यतन रसीद नहीं होने के कारण हो रही परेशानी का मामला उठाया. विधायक द्वारा पिछले साल तक के रसीद पर मुआवजा देने की बात बीएओ से कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




