बीपी मंडल सरीखे महामना का जीवन ही है दर्शन

Published at :26 Aug 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बीपी मंडल सरीखे महामना का जीवन ही है दर्शन

कार्यक्रम. पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन बाढ़ के कारण बेहद सादगी से मनाया गया राजकीय जयंती समारोह न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और न मैराथन दौड़ का मधेपुरा : पुरखों के बताये रास्ते पर चल कर ही आगे बढ़ा जा सकता है. बीपी मंडल जैसे महामानव […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन

बाढ़ के कारण बेहद सादगी से मनाया गया राजकीय जयंती समारोह

न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और न मैराथन दौड़ का

मधेपुरा : पुरखों के बताये रास्ते पर चल कर ही आगे बढ़ा जा सकता है. बीपी मंडल जैसे महामानव के जीवन दर्शन से सीख लेने की आवश्यकता आज समाज के हर वर्ग को है. खास कर छात्र व युवाओं के लिए बीपी मंडल का जीवनवृत्त जानना व अनुकरण करना आज बदलते परिवेश में जरूरी है. बीपी मंडल जमींदार के घर जन्म लेकर भी आम आदमी को केंद्र में रखते हुए उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से किया. वे हमेशा गरीब व शोषितों के लिए लड़ते रहे.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मुरहो में उनकी 99वीं जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में जिलाधिकारी मो सोहैल उपस्थिति लोगों को संबोधित कर रहे थे.

राजकीय समारोह में डीएम बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे. डीएम ने कहा कि बाढ़ के कारण राजकीय समारोह का बहुत ही सादगी से आयोजन किया गया है. बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के साथ-साथ सड़कों को रीस्टोर करने का काम तेजी से किया जा रहा है. पीड़ितों को राहत के साथ-साथ मुआवजा देने का कार्य भी किया जा रहा है. बाढ़ राहत शिविर में सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही है. टीवी तक लगाये गये हैं. जिले में भी विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं. मधेपुरा में ऑडिटोरियम जल्द बनकर तैयार होगा. ऑडिटोरियम का नाम बीपी मंडल के नाम पर ही होगा. साथ ही मुरहो ग्राम का नाम बदल कर मंडल ग्राम किये जाने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है. अगले साल शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा. बीपी मंडल ने देश की छात्र व युवाओं को रास्ता दिखा दिया है. अब इस पर चलना हमारा काम है. समाज आगे बढ़ कर शिक्षा ग्रहण करें, इससे बीपी मंडल की आत्मा को सुकून मिलेगा.

कार्यक्रम में सबसे पहले डीएम मो सोहैल व एसपी विकास कुमार ने बीपी मंडल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया. उन्होंने पर्यावरण को हराभरा रखने का संदेश देने के लिए पौधारोपण भी किया. सभा की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी. सर्वधर्म प्रार्थना में वैष्णव जन तो तेने कहिये जे … गीत प्रस्तुत किया गया. सभा में डा भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि 1990 के बाद मनुस्मृति का खात्मा हुआ और मंडल स्मृति का आरंभ हुआ. पूर्व विधायक मणींद्र मंडल ने कहा मंडल कमीशन में पूरे भारत में दबे कुचले कमजोर वर्गों को शामिल किया गया ताकि वे लोग लाभाविंत हो सकें. भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा समाज में फैला भ्रष्टाचार कोढ़ बन गया है. जब तक इसका खत्मा नहीं होगा तब तक सुंदर समाज की कल्पना बेमानी है. प्रमोद प्रभाकर ने कहा सामाजिक न्याय प्रणेता के नाम से बीपी मंडल को जाना जाता है. शिक्षा, रोजगार, भूमि सुधार आदि की जरूरत आज समाज को है. इस देश में 40 प्रतिशत आबादी निरक्षर हैं. रोजगार के साधन कम है. कितने गरीब के पास तीन डिसमिल जमीन रहने के लिए नहीं है. शौकत अली ने कहा बच्चों को अच्छी तालीम मिलनी चाहिए. सभा में धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ दिवाकर कुमार ने किया. मौके पर एसडीओ संजय कुमार निराला, जदयू जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव, ज्योति मंडल, डॉ अरुण मंडल, सुभाष मंडल, अशोक चौधरी, रविंद्र यादव, भानु मंडल, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, प्रो श्यामल यादव, डा शांति यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, राजीव जोशी, बीबी प्रभाकर स्काउट गाइड आयुक्त जयकृष्ण यादव आिद थे.

डीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम

जयंती समारोह में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे डीएम मो सोहैल को पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद अन्य दलों के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधियों को बुके देकर सम्मानित किया. तत्पश्चात बीपी मंडल के समाधि स्थल पर डीएम, एसपी, एसडीएम, पूर्व विधायक ओम बाबू ने माल्यार्पण किया. इसके उपरांत जयंती समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया. इसके बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर समाधि स्थल परिसर में डीएम ने पौधारोपण भी किया.

विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

जिला मुख्यालय में मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी शहर के सभी मुख्य मार्गों से गुजरी. प्रभात फेरी में शामिल बच्चे बीपी मंडल चौक से समाहरणालय व व्यवहार न्यायालय होते हुए, पश्चि›मी बाइपास से कर्पूरी चौक तक गयी. वहां से फिर प्रभात फेरी मुख्य बाजार के पूर्णिया गोला चौक, सुभाष चौक, थाना चौक, पुरानी बाजार से गुजरते हुए कॉलेज चौक पहुंची. आदर्श मध्य विद्यालय भिरखी, केशव कन्या उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों ने प्रभातफेरी में भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन