नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Published at :23 Aug 2017 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

पुरैनी : थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरैल गांव में एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची की मां ने गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना बीते गुरुवार की बतायी जा रही है. मामले की जानकारी पीड़िता की मां ने गांव […]

विज्ञापन

पुरैनी : थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरैल गांव में एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची की मां ने गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना बीते गुरुवार की बतायी जा रही है. मामले की जानकारी पीड़िता की मां ने गांव के लोगों को दी. ग्रामीण स्तर पर पंचों ने मामला सुलझाने की बात कह थाने में जाने से रोका. बाद में आरोपी युवक ने पंचायत में आने से इनकार कर दिया. इसके बाद सोमवार को थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया.

पीड़िता की मां के ने कहा कि गांव के ही बहादुर कुमार ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्ची बेहोश हो गयी, जिसका उपचार के बाद शुक्रवार को होश आया. फिर इसकी सूचना ग्रामीण पंचों को दी. पंचों ने ग्रामीण स्तर पर ही मामले को सुलझाने की बात कही. पीड़िता की मां ने कहा कि जब दुष्कर्म का आरोपित पंच के समक्ष आने से इनकार कर दिया, तो हम प्रशासन के पास न्याय के लिए आये. इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन