राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण शुरू शौचालय निर्माण पर फोकस

Published at :23 Jun 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण शुरू शौचालय निर्माण पर फोकस

मधेपुरा : भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान व डीआरडीए मधेपुरा ग्रामीण विकास विभाग के पहल पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत छह दिवसीय राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी. डीआरडीए निदेशक व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान व डीआरडीए मधेपुरा ग्रामीण विकास विभाग के पहल पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत छह दिवसीय राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी.

डीआरडीए निदेशक व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन व आरसेटी के निदेशक लखन लाल रजक, आरसेटी के फेकेल्टी अमरदीप कुमार व डीआरडीए के जिला समयन्वयक विश्वजीत कुमार के संयुक्त तत्वावधान में शुभारंभ किया गया. मौके पर डीआरडीए डैरेक्टर व नगर परिषद मधेपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने बताया कि आरसेटी मधेपुरा के द्वारा सिर्फ शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण ही नहीं दिया जायेगा. बल्कि रोजगार के साथ – साथ जिला के सभी गांवों एवं सभी पंचायतों में स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित भी कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि राजमिस्त्री का इस प्रकार का प्रशिक्षण जिला व राज्य स्तर में पहली बार की पहल है. जिससे राज्यमिस्त्री सिर्फ प्रशिक्षण ही न प्राप्त कर सकते हैं एवं हुनरमंद बन कर अपने रोजी रोजगार अच्छी ढंग से चला सकते हैं.
मौके पर संस्थान के निदेशक लखन लाल रजक ने बताया कि आरसेटी के द्वारा सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं दिया जायेगा. बल्कि राजमिस्त्रियों को रोजगार का सुअवसर भी प्राप्त कर सकते हैं. राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे मास्टर ट्रेनर भी बन सकते हैं . इस प्रशिक्षण के प्रथम सत्र की शुरूआत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार ने जानकारी दी कि जिला के सभी पंचायतों में लगभग चार सौ राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है. इस अवसर पर मोस्टर ट्रेनर उपेंद्र पटेल, रूपेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, राहुल व लोकेश मौजूद थे.
ग्रामीण िवकास िवकास के तत्वावधान में दिया जा रहा है प्रशिक्षण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन