शादी का भोज खाने से 550 लोग बीमार

Published at :20 Jun 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का भोज खाने से 550 लोग बीमार

मधेपुरा/गम्हरिया : जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत औराही एकपरहा पंचायत के टोका जीवछपुर वार्ड नंबर 11 के कुमल चौपाल के घर रविवार को शादी का भोज खाने के बाद फूड प्वाॅयजनिंग के कारण लगभग साढ़े पांच सौ लोग बीमार हो गये. आधी रात को उल्टी व दस्त से परेशान लोगों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन […]

विज्ञापन

मधेपुरा/गम्हरिया : जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत औराही एकपरहा पंचायत के टोका जीवछपुर वार्ड नंबर 11 के कुमल चौपाल के घर रविवार को शादी का भोज खाने के बाद फूड प्वाॅयजनिंग के कारण लगभग साढ़े पांच सौ लोग बीमार हो गये. आधी रात को उल्टी व दस्त से परेशान लोगों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गम्हरिया पीएचसी में भरती कराया. कुछ मरीजों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर अहले सुबह तीन बजे डीएम मो सोहैल सदर अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल पूछा. इसके बाद डीएम गम्हरिया पीएचसी पहुंचे. यहां उन्होंने मरीज का इलाज न कर तुरंत रेफर करने पर मौजूदा डॉक्टर की क्लास ली. मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डीएम ने शंकरपुर, सिंहेश्वर, घैलाढ़ पीएचसी में भी मरीजों को भिजवाया ताकि सभी मरीज का तुरंत इलाज हो सके. तुरंत इलाज के कारण स्थिति पर काबू पा लिया गया. जैसे-जैसे मरीजों की स्थिति बेहतर होती गयी,
उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. हालांकि कुछ मरीज अब भी सदर अस्पताल में भरती हैं. इधर डीएम के निर्देश पर टोका जीवछपुर गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया है. इसमें करीब डेढ़ सौ मरीज का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार ने भी टोका जीवछपुर पहुंच
शादी का भोज…
कर स्थिति का जायजा लिया. चिकित्सकों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है. भोजन के सैंपल को जांच के लिए सहरसा भेजा गया है. गम्हरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने बताया कि कुमल चौपाल के खिलाफ मानक के अनुसार भोजन तैयार नहीं करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. कुमल चौपाल की दो बेटी कंचन व रंजन का विवाह 18 जून को था. एक बेटी की बारात शंकरपुर प्रखंड के हसनपुर गांव से, वहीं दूसरी बेटी की बारात घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के बलुआहा गांव के वार्ड नंबर सात से आयी थी.
सभी लोग खतरे
से बाहर
गम्हरिया के औराही एकपरहा पंचायत स्थित टोका जीवछपुर वार्ड नंबर 11 के कुमल चौपाल के घर दो बेटियों की थी शादी
भोज खाने के बाद सभी लोगों को होने लगा उल्टी व दस्त, बीमारों में दुल्हा, दुल्हन व परिजन भी शामिल
डीएम मो सोहैल ने गम्हरिया पीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य प्रबंधक को हटाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन