व्यवसायी की हत्या से शहर में भय का माहौल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की छानबीन मधेपुरा : जिला मुख्यालय में मंगलवार की रात पान व्यवसायी की हत्या से शहर में दहशत का माहौल व्याप्त है. मंगलवार रात हुई हत्या की खबर बुधवार सुबह पूरे शहर में फैल गयी. देखते ही देखते घटना स्थल व मृतक व्यवसायी के घर लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी. घटना […]
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
मधेपुरा : जिला मुख्यालय में मंगलवार की रात पान व्यवसायी की हत्या से शहर में दहशत का माहौल व्याप्त है. मंगलवार रात हुई हत्या की खबर बुधवार सुबह पूरे शहर में फैल गयी. देखते ही देखते घटना स्थल व मृतक व्यवसायी के घर लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के बाद से शहर के व्यवसायी असुरक्षित महसूस करने लगे है. खास कर देर रात दुकान बंद करने वाले दुकानदारों पर घटना का प्रभाव देखा जा रहा है. हालांकि व्यवसायी संघ ने बैठक को जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है.
मंगलवार रात 25 वर्षीय पान व्यवसायी नवीन कुमार की हत्या से व्यवसायी जगत मर्माहत है. नवीन की मौत से पूरे इलाके में मातम सा छा गया है. परिजनों ने बताया कि नवीन नियत समय से प्रत्येक दिन दुकान खोलता व बंद करता था. नवीन मंगलवार को साढ़े दस बजे रात को दुकान बंद कर घर जा रहा था कि इसी क्रम में जैसे ही नवीन लाल मुहम्मद के घर के पास पहुंचा तभी अपराधियों ने नवीन को गोली मार दी, जिससे नवीन घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. गोली की आवाज सुनकर इलाके के लोग घटना स्थल पर जमा हो गये और तत्काल लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने नवीन को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटनास्थल पर पुलिस ने परिजनों को आश्वासत किया कि अपराधी कोई भी हो बख्से नहीं जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




