नप अक्तूबर तक होगा ओडीएफ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

नगर परिषद मधेपुरा. मुख्य पार्षद सुधा कुमारी ने किया पदभार ग्रहण मुख्य पार्षद सुधा कुमारी ने मंगलवार को नप कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने सभी पार्षदों को प्रतिदिन पांच शौचालय विहीन परिवार का चयन करने की जिम्मेवारी दी. साथ ही पार्षद से वार्ड में जलजमाव की स्थिति की जानकारी देने का […]
विज्ञापन
नगर परिषद मधेपुरा. मुख्य पार्षद सुधा कुमारी ने किया पदभार ग्रहण
मुख्य पार्षद सुधा कुमारी ने मंगलवार को नप कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने सभी पार्षदों को प्रतिदिन पांच शौचालय विहीन परिवार का चयन करने की जिम्मेवारी दी. साथ ही पार्षद से वार्ड में जलजमाव की स्थिति की जानकारी देने का आग्रह किया.
मधेपुरा : नगर परिषद मधेपुरा की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद सुधा कुमारी ने नप कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया. नप के मुख्य द्वार पर कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन समेत नगर परिषद के कर्मियों ने बुके व फूलमाला प्रदान कर मुख्य पार्षद का स्वागत किया.
मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि अक्तूबर 2017 तक नप क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाना है. सभी पार्षद प्रतिदिन पांच ऐसे परिवार का चयन करें जिनके पास अपनी जमीन हो और शौचालय विहीन हो.
उन्हें अविलंब राशि प्रदान कर शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराना है. सरकार द्वारा प्रतिदिन 10 लाख तक खर्च करने की अनुमति है. वहीं जलजमाव के मामले की समीक्षा करते हुये मुख्य पार्षद ने सभी वार्ड पार्षद को अपने-अपने वार्ड में जलजमाव की स्थिति की जानकारी देने का आग्रह किया.
मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अस्थायी नाली बनाकर अविलंब जलजमाव से निजात दिलाया जाय. वहीं जहां गली या रास्ता पर जलजमाव है वहां राविश के साथ ईंट का टूकड़ा गिराकर आवागमन को सुचारू बनाया जाये.
रमजान के दौरान मोहल्लों की सफाई के लिए अलग से करें मजदूर की व्यवस्था संबंधित एनजीओ
आवास योजना की िरपोर्ट तीन िदन में दें
मुख्य पार्षद ने अल्पसंख्यक मोहल्लों की सफाई के लिए विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. मुख्य पार्षद ने कहा कि विकास को गति प्रदान करने के लिए दिन रात एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने नप क्षेत्र में चल रही सभी विकास व आवास योजना की समीक्षा के लिए पूरी रिपोर्ट के साथ कार्यपालक पदाधिकारी को तीन दिन के भीतर उपस्थित करने का निर्देश दिया. मुख्य पार्षद ने कहा कि सरकार की सात निश्चय योजना में नप की बड़ी जिम्मेदारी है. इस संबंध में भी युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ करना है. वहीं उपमुख्य पार्षद अशोक कुमार यदुवंशी ने भी पदभार ग्रहण करते ही विकास योजनाओं में गति लाने के लिए मिलजुलकर काम करने की बात कही.
राजद जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव नप पहुंचकर नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद को बुके प्रदान कर बधाई दी. मौके पर वार्ड पार्षद रेखा देवी टू, रतन देवी, माला देवी, इसरार अहमद, शफीक आलम, सीमा देवी, रेखा देवी, अशोक सिंहा, उषा देवी, कविता देवी, गोनर ऋषिदेव, नारायण तांती, रीता देवी समेत पूर्व पार्षद ध्यानी यादव, मुकेश कुमार मुन्ना, मुकेश कुमार, राजेश यदुवंशी, प्रमोद कुमार बबलू, सुधीर भगत, चंचल यादव, विजय पंडित, सिंकू यादव, रीगन आदि उपस्थित थे. गौरतलब है कि सुधा कुमारी निवर्तमान मुख्य पार्षद डाॅ विशाल कुमार बबलु की पत्नी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




