25 साल के बाद हाई कोर्ट के आदेश पर खाली हुआ घर

सिकंदरा : प्रखंड स्थित मिशन चौक मुहल्ला में कोर्ट के आदेश के बाद किरायेदार के चंगुल से एक मकान को मुक्त कराया गया.जानकारी के अनुसार करीब पचीस वर्ष पूर्व मोहन प्रसाद के मकान को शंकर हलवाई नामक व्यक्ति ने किराया पर लिया था.कुछ दिनों तक किराया देने के बाद उसने किराया देना बंद कर दिया. […]
सिकंदरा : प्रखंड स्थित मिशन चौक मुहल्ला में कोर्ट के आदेश के बाद किरायेदार के चंगुल से एक मकान को मुक्त कराया गया.जानकारी के अनुसार करीब पचीस वर्ष पूर्व मोहन प्रसाद के मकान को शंकर हलवाई नामक व्यक्ति ने किराया पर लिया था.कुछ दिनों तक किराया देने के बाद उसने किराया देना बंद कर दिया.
धीरे धीरे उसने पूरे मकान पर ही कब्जा जमा लिया.मकान मालिक के द्वारा इसे लेकर स्थानीय थाना और अंचल तक गुहार लगाया गया.थका-हारा मकान मालिक मोहन प्रसाद ने कोर्ट जाने का निणर्य लिया. आखिरकार 25 साल लंबे कानूनी लड़ाई के बाद हाई कोर्ट ने मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाया.जिसके बाद मुंसिफ कोर्ट जमुई ने पुलिस के सहयोग से किरायदार को बाहर निकालकर असली मालिक मोहन प्रसाद को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




