ePaper

Bihar: मधेपुरा में पत्नी का सिर काटकर ससुराल पहुंचा आया हैवान पति, बेटी का भी सिर धड़ से किया अलग, फरार

Updated at : 06 Aug 2022 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: मधेपुरा में पत्नी का सिर काटकर ससुराल पहुंचा आया हैवान पति, बेटी का भी सिर धड़ से किया अलग, फरार

मधेपुरा में एक सनकी पति की हैवानियत से सनसनी फैल गयी है. पति ने पत्नी और बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया और पत्नी का सिर लेकर ससुराल चला गया. पुलिस हत्यारे की तालाश में जुट गयी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: मधेपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक क्रूर पति ने हैवानियत की सारी हदें लांघ दी. अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्री का सिर धड़ से अलग कर दिया. पत्नी के सिर को ससुराल में घर के करीब पुल पर रख दिया जबकि पुत्री के सिर को घर में ही टेबल पर रख दिया और दो अन्य बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपित की मां को गिरफ्तार किया है.

बेटी के सिर को टेबल पर रखा,पत्नी के सिर को लेकर गया ससुराल

श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत की यह घटना है. जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या-01निवासी मु.जिब्राईल ने परिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातुन एवं डेढ वर्षीय पुत्री जिया प्रवीण की हत्या कर दी. दोनों के सिर को धड़ से अलग कर दिया. हैवान ने अपनी बेटी के सिर को घर में ही टेबल पर रख दिया जबकि पत्नी कि कटे हुए सिर को लेकर मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अन्तर्गत मछभखडा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच गया. वहां पत्नी के घर से दो मीटर के दूरी पर पुल पर सिर को रखकर वह फरार हो गया. अपने साथ वो अन्य दो बच्चों को लेकर भागा है.

कटा सिर देख मचा हड़कंप

शनिवार को अहले सुबह जब गांव के सड़क पुल पर लोगों ने महिला का कटा हुआ सिर रखा देखा तो हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. भीड़ के बीच ही मृतका के पिता ने सिर देखा तो उसे अपनी पुत्री के सिर होने का संदेह हुआ .लोगों ने स्थानीय ओपी को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस बछभखड़ा गांव पहुंची और तहकीकात में लग गयी. कटे हुए सिर के नीचे एक पर्ची भी मिला है जिसमें कुछ लिखा हुआ है.ओपी पुलिस ने पर्ची के साथ सर को कब्जे में ले लिया तथा इसकी सुचना श्रीनगर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को दी

Also Read: Bihar: अग्निपथ आंदोलन में नक्सली कनेक्शन का खुलासा, लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन फूंकने में थिंकटैंक का हाथ
घर से बरामद किया धड़

सूचना पाते ही थानाध्यक्ष जिब्राइल के घर पहुंची. घर में पड़े महिला के धड़ और डेढ वर्षीय बच्ची के सर एवं धड़ को अपने कब्जे में ले लिया. मौके पर से आरोपित पति की मां नजीदा खातुन को गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं हत्यारे का पिता शेख विदेशी मौके को भांप कर वहां से भाग गया. हत्यारे ने ससुराल पक्ष के लोगों के व्हाट्सएप पर हत्या का वीडियो एवं धमकी भरे शब्दों की रिकॉर्डिंग भेजी.

दो बच्चों की तलाश में पुलिस, हत्यारे की भी खोज शुरू

गुस्साए लोगों ने थाना पहुंचकर हंगामा किया और शव के पंचनामा कराने से रोकते रहे. लोग मृतिका के गायब दो बच्चों की बरामदगी की मांग कर रहे थे. पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन