पटना में बेटी से शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, गुस्साये पिता ने कर दिया कत्ल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2022 4:20 PM
प्रेम, धोखा और मर्डर का एक मामला सामने आया है. आमतौर पर बेटी से प्यार करने की सजा लड़की के पिता प्रेमी को देते हैं, लेकिन इस मामले में लड़की के पिता ने बेटी के प्रेमी का इस लिए कत्ल कर दिया, क्योंकि प्रेमी ने बेटी से शादी का वादा कर के मुकर गया था. प्रेम प्रसंग की यह घटना फुलवारी शरीफ की है.
पटना. प्रेम, धोखा और मर्डर का एक मामला सामने आया है. आमतौर पर बेटी से प्यार करने की सजा लड़की के पिता प्रेमी को देते हैं, लेकिन इस मामले में लड़की के पिता ने बेटी के प्रेमी का इस लिए कत्ल कर दिया, क्योंकि प्रेमी ने बेटी से शादी का वादा कर के मुकर गया था. प्रेम प्रसंग की यह घटना फुलवारी शरीफ की है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी को धोखा देने वाले युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है.
बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक ने उसकी बेटी से शादी रचाने का वादा किया था, लेकिन उसने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली. इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रेमिका के पिता को गुस्सा आया और उसने अपने बेटे के साथ युवक के घर जाकर उसे गोली मार दी.
युवक का नाम सूरज कुमार बताया जा रहा है. सूरज गांव के ही लड़की से प्रेम करता था. लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली. इसके बाद प्रेमिका के घरवालों ने युवक से इस बारे में पूछताछ की. युवक ने प्रेमिका के परिजनों के सामने शादी रचाने का वादा किया, लेकिन इस बात की जानकारी प्रेमी सूरज के घरवालों को लग गयी और तभी उन्होंने युवक की शादी किसी अन्य लड़की से करा दिया.
बताया जा रहा है कि युवक के शादी के बाद से ही प्रेमिका के घरवाले नराज चल रहे थे. प्रेमिका के परिजन मौके के इंतजार में थे कि कब और कैसे प्रेमी युवक से बदला लिया जाये. इसी बीच, गुरुवार की रात प्रेमिका के पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर प्रेमी युवक को गोली मार कर हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक, युवक को गोली मरने के बाद प्रेमिका के पिता और भाई भाग रहे थे. तभी स्थानीय लोगों ने उन दोनों को पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं. इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल फुलवारी शरीफ थाना में प्रेमिका के पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










