प्रेमी की तय हुई शादी तो प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या, जानें पुलिस ने क्या की कार्रवाई

Published at :13 Feb 2024 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी की तय हुई शादी तो प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या, जानें पुलिस ने क्या की कार्रवाई

युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. प्रेमी की शादी तय होने की जानकारी मिलने पर प्रेमिका ने अपनी जान दे दी. घटना बेऊर इलाके की है. युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फिलहाल प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस तहकीकात में जुट गयी है.

17 फरवरी को तय हुआ था विवाह

बताया जाता है कि प्रेमी युवक का 14 फरवरी को तिलक और 17 को विवाह होना तय हुआ था. मृतका दीपशिखा प्राइवेट शिक्षिका थी. पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला है कि कई सालों से युवती का अपने घर वालों से कोई संबंध नहीं था. युवती के माता-पिता की भी मौत हो चुकी है. युवती के भाई शैलेंद्र कुमार ने प्रेमी युवक आकाश के खिलाफ हत्या के प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Also Read: पटना में मिले महिला के शव का है बंगाल से संबंध, पुलिस तलाश रही है हत्या का कारण, जानें पूरा मामला

लिव इन में रह रही थी लड़की

थानाध्यक्ष बेऊर सुनील कुमार ने बताया कि दीघा की रहने वाली युवती पिछले पांच सालों से तेज प्रताप नगर में रहने वाले आकाश के साथ लिव इन में रह रही थी. इधर आकाश के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. इस बात को लेकर प्रेमिका का प्रेमी से झगड़ा हुआ. प्रेमी के धोखेबाजी से आहत युवती ने उसके कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

लड़के पर हत्या करने का आरोप

युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी. जानकारी लगने के साथ युवती के परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि पांच साल से उनकी बेटी आकाश के साथ पत्नी के रूप में रह रही थी. आकाश दूसरी शादी करने जा रहा था जिसका विरोध उनकी बेटी कर रही थी. इस बात को लेकर आकाश ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन