ePaper

love story: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी के लिए बनाया दबाव तो फिर जानिए क्या हुआ...

Updated at : 26 Jul 2023 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
love story: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी के लिए बनाया दबाव तो फिर जानिए क्या हुआ...

बिहार के सीवान में एक लड़की शादी की नीयत से अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. इसकी सूचना मिलने पर प्रेमी के परिजन लड़की पर हमला कर दिए. आइए जानते फिर क्या हुआ?

विज्ञापन

बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बादर जमीन गांव में बुधवार को मुखिया पम्मी कुमारी की सूचना पर पुलिस ने एक युवती को उसके तथाकथित प्रेमी के घर से थाना लायी है. युवती मामूली रूप से जख्मी है. जिसे एएसआइ बलि राय ने पुलिस अभिरक्षा में सबसे पहले सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिकी उपचार कराने के बाद थाना ले गए. एएसआइ बलि राय ने बताया की युवती दरौंदा की है. जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है.

क्या है मामला

पुलिस का कहना है कि स्थानीय मुखिया की सूचना पर हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे. बादर जमीन गांव के रहने वाले अरुण महतो पर प्रेम में धोखा देकर उनके साथ रहने के उदेश्य से उनके घर में प्रवेश करना चाह रही थी. लेकिन अरुण महतो और उनके परिवार के लोग इससे इंकार करते हुए कहा कि यह युवती गलत आरोप लगा रही है. इसको लेकर अरुण महतो के परिवार और युवती के बीच धक्का मुक्की भी हुआ. जिसमें युवती जख्मी हो गी थी. प्रथमिक उपचार के बाद युवती को थाना लाया गया है. ग्रामीण व मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडे ने बताया कि युवती कई बार इस क्षेत्र में देखी गयी है. बताया कि किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन