ePaper

Loksabha Election : झंझारपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी का ऐलान, VIP ने सुमन कुमार को बनाया उम्मीदवार

Updated at : 14 Apr 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
सुमन कुमार

विकासशील इंसान पार्टी ने झंझारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. वीआईपी ने सुमन कुमार को टिकट दिया है

विज्ञापन

Loksabha Election : झंझारपुर लोकसभा सीट के लिए महागठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो गई है. इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुमन कुमार महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे. पार्टी ने रविवार को सुमन कुमार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. वहीं झंझारपुर में एनडीए की ओर से जेडीयू के रामप्रीत मंडल उम्मीदवार हैं. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि महागठबंधन में उन्हें मिली अन्य दो सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी.

VIP को मिली तीन सीट

बता दें कि महागठबंधन में बिहार की चालीस सीटों के बंटवारे में राजद को सबसे ज्यादा 26 सीटें मिली थीं. जबकि कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी. बाकी पांच सीटें लेफ्ट के खाते में गईं. वहीं जब मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन में शामिल हुई तो राजद ने अपने कोटे की तीन सीटें वीआईपी को दे दीं. जिसमें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीटें शामिल हैं. फिलहाल झंझारपुर ही एकमात्र सीट है जहां पार्टी ने अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है.

झंझारपुर सीट पहले राजद कोटे में थी, तब इस सीट के लिए देंवेंद्र प्रसाद का नाम आगे बढ़ाया गया था. हालांकि हाल ही में इस सीट के लिए गुलाब यादव के नाम की भी चर्चा थी.

वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन में शामिल होने से पहले कहा था कि जो भी गठबंधन निषाद समाज को आरक्षण देगा वीआईपी उसी के साथ गठबंधन करेगी. इसे लेकर मुकेश सहनी महागठबंधन और एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क में थे. आखिर में मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हो गए हैं.

Also Read : हाजीपुर लोकसभा सीट समीकरण: पासवान और रविदास में होती है चुनावी टक्कर, सवर्ण और अति पिछड़े लगाते हैं तड़का

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन