बिहार में भूकंप का Live Video देख सहम जाएंगे, आधी रात कांपी धरती तो घरों से भागे लोग, डोलने लगे पंखे

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Feb 2025 7:46 AM

विज्ञापन
earthquake video| the fan started shaking at midnight
भूकंप का वीडियो देखिए

Earthquake In Bihar: बिहार में शुक्रवार तड़के 2:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. पटना, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार समेत कई जिलों में कंपन महसूस हुआ.

विज्ञापन

Earthquake In Bihar: शुक्रवार तड़के बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पटना, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार समेत कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया. भूकंप सुबह 2:37 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई. इस दौरान करीब 5-10 सेकंड तक धरती हिली, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

नेपाल में रहा भूकंप का केंद्र

भूकंप का एपिसेंटर नेपाल के लिस्टीकोट में रहा. नेपाल के साथ-साथ इसका प्रभाव भारत और चीन तक देखा गया. भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मुख्य झटके के बाद हल्के कंपन महसूस हो सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

लोगों ने बजाए शंख और बर्तन

घबराहट के बीच कुछ इलाकों में लोगों ने पारंपरिक मान्यताओं के तहत शंख और बर्तन बजाए. आमतौर पर यह माना जाता है कि ध्वनि तरंगों से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. हालांकि, राहत की बात यह है कि बिहार में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई.

इस महीने दूसरी बार आया भूकंप

गौरतलब है कि 17 फरवरी को भी दिल्ली समेत बिहार के कई हिस्सों में भूकंप आया था. भूकंप वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारतीय उपमहाद्वीप की टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसक रही हैं, जिससे झटकों की संभावना बनी रहती है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन