ट्रेन से कटकर युवक की मौत, लखीसराय स्टेशन की घटना

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
लखीसराय स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन के इंजन के आगे आने से हुई मौत
लखीसरायट्रेन से कटकर गुरुवार को लखीसराय स्टेशन पर एक युवक की मौत हो गयी. युवक के शव को जीआरपी ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव निवासी, विश्वनाथ मांझी के 32 वर्षीय पुत्र फकीर मांझी लखीसराय स्टेशन पर गरीब रथ के इंजन के आगे आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इंजन के आगे युवक कैसे आया यह पता नहीं चल रहा है. फिलहाल युवक के परिजन के मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










