अलीनगर गांव में संतान नहीं होने पर पति ने धारदार हथियार से प्रहार कर पत्नी की हत्या की, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Author Rajesh gupta|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

फोटो केप्शन-01- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार फोटो कैप्शन 02- मृतका का फाइल फोटो फोटो कैप्शन 3 - घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ फोटो कैप्शन 04- प्रेस वार्ता में जानकारी देती पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार | Prabhat Khabar Network

अलीनगर गांव में संतान न होने के विवाद में पति ने पत्नी की चाकू और कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को घर में दफनाया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा: स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव वार्ड संख्या 07 में 35 वर्षीय महिला को संतान नहीं होने पर उसके पति ने चाकू एवं कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को घर में ही दफना दिया. घटना के समय पति शराब के नशे में था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार की शाम पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान अलीनगर वार्ड नंबर 7 के रहने वाले नागेश्वर बिंद की पत्नी 35 वर्षीय सहोदरी देवी के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना बुधवार अपराह्न 1 बजे की बताई जा रही है.मृतका के मायके पक्ष के लोगों को बुधवार रात 10 हुई बजे मामले की जानकारी हुई. तब जाकर पुलिस को सूचना दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक मृतका सहोदरी देवी को कोई संतान नहीं था. उसका पति नागेश्वर बिंद इसे लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता था. घर में दंपति के अलावे कोई नहीं थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार की अपराह्न करीब 1 बजे नाको बिंद नशे की हालत में चाकू एवं कुल्हाड़ी से से प्रहार कर अपनी पत्नी सहोदरी देवी की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही कमरे में दफना दिया.

रात 10 बजे गांव के लोगों को घटना की हुई जानकारी

देर शाम तक मृतका का कोई अता पता नहीं होने पर पड़ोस के लोग अनहोनी से आशंकित हो गए. कई बार पड़ोस के लोगों ने उसके पति नागेश्वर बिंद से पूछताछ किया. लेकिन वह नशे की हालत में लगातार तरह-तरह के बहाने बनाता रहा. मृतका बकरी पालती थी. कहते हैं पशु भी अपने मालिक के प्रति वफादार होता है. काफी देर तक बकरी जब अपने मालकिन को नहीं देखा तो वह भी मिमियाने लगी. इससे पड़ोस के लोगों की आशंका प्रबल हो गई. उन्होंने नागेश्वर बिंद पर दबाव बनाया तो वह घर में ताला जड़कर भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर घर का ताला खोला और जांच किया तो हत्या का उद्भेदन हुआ. शव को घर के कमरे में जमीन में दफनाया गया था. लेकिन चुक हुई की मृतका का पैर दिखाई दे रहा था. बुधवार अपराह्न 10 बजे ग्रामीणों ने अभिलंब इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. नशे की हालत में नागेश्वर बिंद को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा- पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार गुरुवार अपराह्न करीब 1 बजे अलीनगर गांव स्थित घटनास्थल पहुंची. पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया. इस संदर्भ में पड़ोस के लोगों से पूछताछ की. एफएसएल टीम द्वारा मामले की जांच की गई - एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल पर मामले की जांच की गई. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं कुल्हाड़ी को कब्जे में लिया है. प्रेरणा कुमार पुलिस अधीक्षक : हत्या मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है. मृतका को कोई संतान नहीं था. इस वजह से पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था. पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन