सड़क किनारे जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, रेफर

बड़हिया सीमांत स्थित बाहापुल के समीप गुरुवार शाम की घटना
बड़हिया. नगर क्षेत्र के सीमांत स्थित बाहा पुल के समीप सड़क किनारे जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी. इससे युवक जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया. युवक के कमर में गंभीर चोट लगने के कारण यहां से युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. घायल युवक नगर के वार्ड नंबर दो निवासी दीना राम का पुत्र जीतन राम है. जानकारी के अनुसार घायल युवक घर से पैदल सड़क किनारे से पचमहला की ओर जा रहा था. इसी क्रम में लखीसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने युवक को जोरदार ठोकर मार दी. इससे जीतन सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक सवार बाइक लेकर भागने से सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










