महिलाओं को सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास निगम से जुड़े हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा सखी वार्ता सह बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सखी वार्ता सह बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लखीसराय. जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महादलित टोला कोनाग में शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम से जुड़े हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा सखी वार्ता सह बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं, पुरुषों एवं किशोरियों को समाज कल्याण विभाग, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप बन चुका है, जो देश के प्रगति में सबसे बड़ा बाधक बना हुआ है. अब समय आ गया है इसे जड़ से हटाने का, इसके रोकथाम हेतु सभी वर्गों के लोगों को मुखरता के साथ आगे आना पड़ेगा. अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह न हो इसका ख्याल रखने का अनुरोध किया. साथ ही दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, 181, वन स्टॉप सेंटर, डायल 112, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं अन्य लाभकारी योजना की जानकारी दी गयी. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने सभी महादलित बच्चियों को शिक्षा से जोड़ने पर बल देने को कहा एवं किसी भी महिला को किसी भी प्रकार के योजना की जानकारी लेना हो तो हब कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया. अंत में बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ भी लिया गया. कार्यक्रम में एमटीएस नवींद्र कुमार दास, आंगनबाड़ी सेविका गूंजा कुमारी, ग्रामीण खुशबू देवी, आरती देवी, चमेली देवी, अनीशा कुमारी, गरीब मांझी, विजय मांझी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन