विशेष शिविर के माध्यम से 22 योजनाओं के लाभ से किया जायेगा आच्छादित
Updated at : 30 Apr 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बिहार महादलित विकास मिशन के बैनर तले विशेष शिविर का आयोजन हुआ.
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा प्रखंड में 11 व पिपरिया में दो जगहों विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन
सूर्यगढ़ा. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के 11 पंचायतों तथा पिपरिया प्रखंड के दो पंचायतों में डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बिहार महादलित विकास मिशन के बैनर तले विशेष शिविर का आयोजन हुआ. सलेमपुर पूर्वी पंचायत के इमामनगर गांव में आंगनबाड़ी में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. यहां शिविर प्रभारी के रूप में सीडीपीओ रीना कुमारी मौजूद थी. लोसघानी पंचायत में सामुदायिक भवन पीरी मुसहरी में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार पाठक शिविर प्रभारी के रूप में मौजूद रहे. अलीनगर पंचायत के खर्रा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित विशेष विकास शिविर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता शिविर प्रभारी के रूप में मौजूद थी. कवादपुर पंचायत के सामुदायिक भवन कोनी पार टोला में, खावा राजपुर पंचायत में अमासी सदा के घर के बगल में, किरणपुर पंचायत में ग्राम कचहरी पर, मदनपुर पंचायत में सामुदायिक भवन योगपुर में, मोहम्मदपुर पंचायत में वार्ड संख्या एक सामुदायिक भवन में, रामपुर पंचायत में रामपुर बिचली टोला में, ताजपुर पंचायत में सामुदायिक भवन देवघरा में, श्री किशुन पंचायत में सामुदायिक भवन श्री घना में, टोड़लपुर पंचायत में आंगनबाड़ी भवन ढाढ़ी टोला में तथा उरैन पंचायत में वार्ड संख्या 14 आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष विकास शिविर का आयोजन हुआ. इसके अलावा पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में सामुदायिक भवन मुरवरिया तथा पिपरिया पंचायत में करारी पिपरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पश्चिम भाग में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में पहुंचे वंचित एवं योग्य दर्जनों परिवार की विभिन्न विभाग से जुड़ी फरियाद सुनी गयी. साथ ही योजना लाभ के लिए आवेदन सहित आवश्यक कागजात प्राप्त कर निष्पादन की कार्यवाही शुरू की गयी. बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप टोड़लपुर पंचायत सहित विभिन्न जगह आयोजित शिविर जायजा लिया. बीडीओ ने बताया कि वंचित और योग्य परिवारों को 22 योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए सरकार की अच्छी पहल है. इस शिविर के माध्यम से दलित महादलित टोला में स्थल पहुंचकर लाभुक से सीधे भेंटकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. साथ ही विभिन्न योजनाओं से वंचित लाभुक को योजना की जानकारी देकर लाभ प्रदान किया जा रहा है. जिससे कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित योजना से वंचित न रह जाये. शिविर में जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बासगीत पर्चा, राशन कार्ड सहित कई योजना लाभ के लिए फरियादी पहुंचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




