दिवंगत भाकपा नेता के वृद्ध पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, विरोध में सड़क जाम

Updated at : 10 Mar 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
दिवंगत भाकपा नेता के वृद्ध पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, विरोध में सड़क जाम

स्थानीय थाना क्षेत्र के बट्टा रामपुर गांव में रविवार की देर रात भाकपा के वरिष्ठ नेता स्व अक्षयलाल दास की 60 वर्षीय पत्नी सुमा देवी की हत्या का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

रविवार की रात सोये अवस्था में अपराधियों ने वार कर किया घायल

इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के बट्टा रामपुर गांव में रविवार की देर रात भाकपा के वरिष्ठ नेता स्व अक्षयलाल दास की 60 वर्षीय पत्नी सुमा देवी को सोये अवस्था में रविवार की रात नौ बज कर 40 मिनट के आसपास धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिन्हें जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के द्वारा पहले सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से रेफर किये जाने पर बेगूसराय ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है, जिस समय उनपर वार किया गया, वह अपने घर के पास चारपाई पर सोयी हुई थी. बगल के घर पर तिलक का कार्यक्रम चल रहा था. उसी में से एक व्यक्ति का नजर पड़ी तो देखा कि चारपाई के नीचे से काफी मात्रा में खून बह रहा है. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए लखीसराय ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया था. जहां ले जाने के दौरान बड़हिया के आसपास सुमा देवी ने दम तोड़ दिया. मृतका को कोई संतान नहीं थी. वहीं दूसरी ओर हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गयी. टीम के द्वारा कई प्रकार के नमूनों को मौके पर से संग्रह किया गया.

आक्रोशित लोगों ने मननपुर बाजार में दो घंटे तक सड़क को रखा जाम

सुमा देवी के शव को सोमवार की सुबह लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया गया. उसके बाद शव को लेकर परिजनों के साथ मिलकर भाकपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मननपुर बाजार के थाना रोड एवं मलिया सड़क को जाम कर दिया गया. दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर दरी बिछा कर बैठ गये और हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग करने लगे. लोग एसपी को जाम स्थल पर बुलाने की मांग करने लगे. वहीं सड़क जाम की खबर मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार जामस्थल पर पहुंच कर लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें रात में सूचना मिली थी कि एक 60 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से कान के नीचे वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया था. जिसे इलाज के लिए पहले लखीसराय ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे बेगूसराय भेज दिया गया लेकिन बड़हिया के आसपास दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि अपराधी जो भी हो, जैसा भी हो किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. उसे स्पीडी ट्रायल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी. पुलिस चार बिंदु पर जांच कर रही है और बहुत जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा. एसडीपीओ ने कहा कि तकनीकी साक्ष्य भी जुटाये जा रहे हैं. जाम कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा. जिसके बाद जाम को हटा लिया गया. इस दौरान लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा. जिससे आवागमन करने वाले लोगों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस संबंध में मृतक के देवर अधिक दास ने बताया कि उनके गांव में ही कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा है. वहीं थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी परिजनों द्वारा खबर लिखे जाने तक कोई आवेदन नहीं दिया गया. मौके पर भाकपा का अंचल कमेटी के द्वारका बिंद, विनोद लाल भारती, रामबरन दास, हंसराज, सुधीर भगत, राजेंद्र राय, उमेश दास, भूपेश वर्मा, सुभाष कुमार, अमित दास, विपिन दास, बबलू सिंह, पप्पू झा, शहंशाह महेश भगत राम स्नेही पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन