किराना दुकान में चल रहा था विदेशी शराब का धंधा

प्रखंड अंतर्गत नंदनामा गांव का मामला, पुलिस ने 14 बोतल शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत नंदनामा गांव से गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ चौक थाने के एसआइ पांडव सिंह 14 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किये. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि नंदनामा गांव निवासी सुधीर सिंह के पुत्र शुभम कुमार को रॉयल स्टैग के 375 एमएल के 14 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इनका नंदनामा गांव में किराना दुकान चलाता है. किराना दुकान की आड़ में शराब का भी धंधा किया जा रहा था. गिरफ्तार युवक पर शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार युवक का पिता सुधीर सिंह जो किराना दुकान चला रहा था, उसके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है. उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




