हलसी थाना क्षेत्र से छिनतई की दो बाइक जमुई से बरामद

पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल में हलसी थाना क्षेत्र से दो बाइक की छिनतई हुई, जिसको लेकर हलसी थाना में कांड संख्या 303/ 24 एवं 304/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हलसी. पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल में हलसी थाना क्षेत्र से दो बाइक की छिनतई हुई, जिसको लेकर हलसी थाना में कांड संख्या 303/ 24 एवं 304/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बाइक को जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र से बरामद किया है. हलसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया की मामले में अंतर जिला बाइक छिनतई गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता सामने आयी है. इस गिरोह में एक दर्जन अपराधी शामिल है. यह अपराधी लखीसराय के अलावा जमुई शेखपुरा एवं नवादा जिले के हैं. इनमें से विभिन्न जगहों से साथ अपराधियों को गिरफ्तार कर चंद्रदीप थाना में रखा गया है, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. चंद्रदीप थाना क्षेत्र से छिनतई की जो बाइक बरामद हुई है, उनमें से 2 बाइक हलसी थाना क्षेत्र से छिनतई किया गया था, इसे महज कुछ ही घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया. बता दें कि दो दिन पूर्व भी लखीसराय-सिकंदरा मुख्य पथ से प्रेमडीहा के समीप मतासी गांव के रहने वाले कन्हैया शुक्ला की बाइक छिनतई कर ली गयी थी. गिरोह के सदस्य लखीसराय, जमुई, शेखपुरा सहित आस-पास घटना को अंजाम देते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










