Bihar News: लखीसराय के किऊल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, महादलित परिवार में मचा कोहराम

रोते-बिलखते परिजन
Bihar News: लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में किऊल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. बुधवार सुबह महादलित परिवार की तीन बहनें नदी किनारे कपड़ा धोने गई थीं.
Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. किऊल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा बुधवार सुबह कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट के पास हुआ. जब महादलित परिवार की तीन बहनें नदी किनारे कपड़ा धोने गई थीं.
छोटी बहन ने मचाया शोर
मृतकों की पहचान 13 वर्षीय अंकिता और 11 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है. दोनों वार्ड नंबर 25 निवासी रंजीत तुरी की बेटियां थीं. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नदी किनारे कपड़ा दोने गई थी. अचानक से सूचना मिली की दोनों नदी में डूब गईं हैं. एक का शव पानी में उपलाते देखा गया. दूसरी लड़की का शव गोताखोरों ने काफी छानबीन के बाद पानी के अंदर से निकाला.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
पुलिस ने बरामद किए शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Also Read: आरा पुलिस के एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात की मौत, भाग रहे छोटू मिश्रा को पुलिस ने मारी थी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




