दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात नौ बजे लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग घोंघसा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात नौ बजे लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग घोंघसा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी लोगों की पहचान लखीसराय जिले के डकरा निवासी फिरकू मांझी के पुत्र बालम मांझी तथा जमुई जिले के सिकंदरा निवासी सरवन पंडित के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, डकरा निवासी बालम मांझी अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर डकरा जा रहा था. वही लखीसराय के ओर से आ रहे सिकंदरा से जा रहे गोलू की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिलते ही तुरंत गश्ती दल एवं 112 की टीम मौके पहुंचकर जख्मी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया. जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन