चार सोने की चेन के साथ दो महिला चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

किऊल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम आरपीएफ किऊल इंस्पेक्टर के प्रशांत कुमार नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर चार पर से दो महिला चोर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. किऊल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम आरपीएफ किऊल इंस्पेक्टर के प्रशांत कुमार नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर चार पर से दो महिला चोर को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से चार सोने की चेन बरामद की गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या चार पर दो संदिग्ध महिला खड़ी थी. उनके द्वारा पुलिस बल शिवशंकर कुमार एवं प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रामबालक सिंह एवं राजश्री कुमारी के साथ दोनों महिला को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया. जहां पूछताछ पर महिलाओं ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा जब दोनों महिला की तलाशी लिया गया तो दोनों महिला के पास कर सोने की चार चेन बरामद की गयी. बरामद सोने की चेन की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है. महिला से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान भगवान बाजार छपरा निवासी स्व. पन्नीलाल की 50 वर्षीय पत्नी सुभावती देवी एवं इसी मोहल्ले के किशन कुमार की 50 वर्षीय पत्नी नीतू कुमारी बताया गया. दोनों महिला को जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया. जीआरपी थाना में केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन