दो दिवसीय नाड़ी परीक्षण शिविर शुरू

आर्ट ऑफ लिविंग शाखा चानन के द्वारा दो दिवसीय नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
चानन. आर्ट ऑफ लिविंग शाखा चानन के द्वारा दो दिवसीय नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु से डॉक्टर संजय सिंह के द्वारा नाड़ी परीक्षण किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग शाखा चानन के प्रशिक्षक रघुवीर मंडल ने बताया कि आगामी 18 फरवरी मंगलवार को भलुई हाल्ट में तथा 19 फरवरी को मननपुर बाजार में शिविर का आयोजन होगा. इस शिविर में वैसे लोग जो किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान है. कोई लोग शिविर में आकर उन शारीरिक समस्याओं का समाधान का सलाह पा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










