ट्रायल में विभिन्न जिलों से आये 65 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

Updated at : 25 Apr 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रायल में विभिन्न जिलों से आये 65 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंड बॉल चयन प्रतियोगिता लखीसराय के बालिका विद्यापीठ के क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को किया गया.

विज्ञापन

राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम के लिए ट्रायल संपन्न

लखीसराय. राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंड बॉल चयन प्रतियोगिता लखीसराय के बालिका विद्यापीठ के क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को किया गया. ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 65 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. ट्रायल के दौरान ग्राउंड पूजा कर खिलाड़ियों से विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह एवं बिहार हैंड बॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने परिचय प्राप्त किया. चयनकर्ता के रूप में बिहार हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष सह टेक्निकल संयोजक त्रिपुरारी प्रसाद, मो इमरान, हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सह विद्यालय के खेल शिक्षक विकास कुमार ने कार्य किया. मौके पर विद्यालय मैनेजर संजीव कुमार, अकाउंटेंट राजीव कुमार, क्रीड़ा शिक्षक विभूति कौंडिल्य, सिद्धि भारती एवं अन्य सभी शिक्षक मौजूद थे. बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के सशक्त भागीदारी को लेकर ट्रायल करा खेल प्रतिभा का चयन किया गया है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित महिला खिलाड़ियों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर शीघ्र लगाया जायेगा. विद्यालय प्रबंधन ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में ऐसे ओर भी नवाचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. बालिका विद्यापीठ की सचिव मानद मंत्री सुघंधा शर्मा ने भी इस शानदार आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया एवं बालिकाओं को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए आयोजकों एवं प्रशिक्षकों के सतत एवं संयुक्त प्रयास की अभिलाषा व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन