अरमा गांव में ट्रैक्टर पलटा, चालक सहित दो लोग जख्मी

Updated at : 05 May 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
अरमा गांव में ट्रैक्टर पलटा, चालक सहित दो लोग जख्मी

प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव में एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया. इससे चालक सहित दो लोग जख्मी हो गये

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा.

प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव में एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया. इससे चालक सहित दो लोग जख्मी हो गये. घायलों की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला गांव के रहने वाले बुलेटिन दास का 32 वर्षीय पुत्र मजदूर अवधेश दास एवं खुटहा गांव के रहने वाले उपेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र ट्रैक्टर चालक गोविंद कुमार के रूप में है. घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया. जहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. घायल के परिजनों ने बताया कि वे दोनों घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे हैं. घटना के प्रत्यक्षदर्शी घायल के रिश्ते के भाई चेतन टोला गांव के रहने वाले राम बहादुर दास के पुत्र सुभाष कुमार दास ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई वह घटनास्थल के समीप ही थोड़ी दूर पर थे. पइन की उबड़-खाबड़ रास्ते में ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया. सुभाष ने बताया कि वे लोग पइन में मजदूरी करते हैं. चालक के साथ मजदूर खुटहा गांव से मजदूरी करने अरमा गांव आया था. तभी हादसे का शिकार हो गया. चिकित्सक ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोट आयी है. उनकी स्थिति नाजुक है. उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है. इधर, कजरा थानाध्यक्ष राजवर्धन प्रसाद ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन