तीन महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, एक शराबी भी धराया

उत्पाद पुलिस ने लखीसराय रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने लखीसराय रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 66 लीटर महुआ शराब भी बरामद की है. जबकि किऊल थाना क्षेत्र के मोहनकुंडी गांव से एक शराबी को भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि तीनों महिला शराब तस्कर जमुई जिला की निवासी है. जिनमें झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठोतिया गांव निवासी भोक्ता किस्कू की पत्नी बरकी हेमब्रम को 26 लीटर, उसी गांव की राजेंद्र मिश्रा की पत्नी फुलमनी हेमब्रम के पास से 24 लीटर एवं उसी गांव की स्व. मुन्ना हंसदा की पत्नी संजु देवी के पास से 16 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है. जबकि किऊल थाना क्षेत्र के मोहनकुंडी गांव से शराब के नशे में श्री यादव के पुत्र मनोज कुमार को पकड़ा गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




