तीन शराब तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग जगहों से तीन तस्कर व नशे में धूत दो शराबियों को गिरफ्तार किया
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग जगहों से तीन तस्कर व नशे में धूत दो शराबियों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय रेलवे स्टेशन से जमुई जिला व थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मंटू सिन्हा के पुत्र निशांत कुमार को 25 लीटर देसी शराब, पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मसूदन वार्ड नंबर 11 निवासी जयराम शर्मा के पुत्र प्रताप कुमार को 65 लीटर देसी शराब व मुंगेर जिला के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के कुमारपुर निवासी उपेंद्र साव के पुत्र गुलशन कुमार को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि लखीसराय थाना क्षेत्र के ही बालिका विद्यापीठ के समीप से नशे की हालत में लखीसराय थाना क्षेत्र के ही रामटोला बालु पर वार्ड नंबर 11 निवासी विपिन मंडल के पुत्र धर्मेंद्र कुमार एवं लोदिया बालु पर वार्ड नंबर आठ निवासी नंद किशोर मिस्त्री के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




