बाइक चोरी मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल 2026 को चानन थाना क्षेत्र में नगरदार टाड़ से एक बाइक चोरी हुई थी.
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी किया बरामद
चानन. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार अपराह्न साढ़े सात बजे मननपुर बाजार में गांधी चौक स्टेशन रोड जाने वाली पीसीसी सड़क से चोरी की बाइक के साथ तीन व्यक्ति को बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के सतसंडा से चोरी की एक अन्य बाइक बरामद हुआ. थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने रमल बीघा नया टोला गांव के रहने वाले यदुनंदन शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार को, नगरदार टाड़ गांव के रहने वाले जयकरण बिंद के पुत्र लालजीत कुमार को तथा हलसी थाना क्षेत्र के काकरौरी गांव के रहने वाले घनश्याम बिंद के पुत्र अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल 2026 को चानन थाना क्षेत्र में नगरदार टाड़ से एक बाइक चोरी हुई थी. चानन थाना में कांड संख्या 70/26 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज कराया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की बाइक बरामद करने के साथ मामले में संलिप्त तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.———————————————————————————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










