ePaper

दुमका-पटना इंटरसिटी ट्रेन समय में होगा बदलाव

Updated at : 16 Apr 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका-पटना इंटरसिटी ट्रेन समय में होगा बदलाव

दुमका-पटना इंटरसिटी ट्रेन समय में होगा बदलाव

विज्ञापन

किऊल से पटना जाने में 45 मिनट की होगी बचत प्रतिनिधि, लखीसराय. दुमका-पटना 13333 अप फास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस से किऊल से पटना जाने में 45 मिनट का कम समय लगेगा. रेलवे के द्वारा जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार, आगामी 14 अगस्त से 13333 अप किऊल से संध्या 18:47 बजे खुलकर पटना रात के नौ बजे पहुंचेगी. इससे पूर्व यह ट्रेन के पटना पहुंचने का समय रात के 21:45 बजे था. जिस वजह से लोग किऊल से इस ट्रेन को छोड़कर हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस 12369/12327 को पकड़कर पटना के लिए निकल लेते थे. जिससे उक्त ट्रेन में आरक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी. वहीं अब नयी समय सारणी के अनुसार 14 अगस्त से ही 12369/12327 अप ट्रेन के पटना पहुंचने का समय रात 20:45 की जगह रात के 21:10 बजे कर दिया गया है. जिससे अब उक्त ट्रेन पर यात्रियों का बोझ कम पड़ने की संभावना है. उपरोक्त आशय की जानकारी रेलवे से जुड़े रहने वाले सह पीरी बाजार क्षेत्र के समाजसेवी सह पूर्व जिप सदस्य आशुतोष कुमार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन