अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसैठ में चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्स करवा रही थी प्रसव

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर मामला को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ साथ पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया

विज्ञापन

समुचित इलाज के अभाव में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के पीरीबाजार निवासी स्व. भासो साव के पुत्र अमित कुमार की पत्नी गुड़िया देवी (20वर्ष) का प्रसव के दौरान इंजेक्शन लगने से मौत होने की बात कही जा रही है. बता दें कि बुधवार को सुबह पांच बजे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसैठ प्रसव कराने पहुंची. वहीं ड्यूटी पर तैनात एएनएम के द्वारा एंटीबाईटीक तथा दर्द का सुई दिया गया. जिससे पीड़िता का हालत बिगड़ने लगी तथा बेहोश हो गयी. वहीं ड्यूटी पर पहुंचे चिकित्सक के द्वारा स्थिति खराब बताते हुए बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं मृतक के परिजनों द्वारा सूर्यगढा सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के स्वजनों के द्वारा समुचित इलाज के अभाव में मौत होने की बात कही जा रही है. इधर, ड्यूटी पर कार्यरत आयुष चिकित्सक मुकेश कुमार ने बताया कि जब हॉस्पिटल पहुंचे तो मरीज की स्थिति खराब हो गयी थी. जिसे सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया. वहीं परिजनों ने सूर्यगढा सीएचसी ले गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पीरीबाजार पुलिस मौके पहुंची. हालांकि मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर मामला को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ साथ पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया. इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर ने बताया कि एपीएचसी में 24 घंटा ड्यूटी चिकित्सक का नहीं है. जिस कारण कार्यरत नर्स के द्वारा सुई दिया गया. हालांकि मामले की जांच के लिए लखीसराय ये चिकित्सक की टीम द्वारा हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन