प्रेमी ने की महिला की गला रेतकर हत्या

Updated at : 08 Mar 2025 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी ने की महिला की गला रेतकर हत्या

प्रेमी ने की महिला की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा/चानन. चानन प्रखंड के बन्नू बगीचा क्षेत्र में प्रेमी ने अवैध संबंध के शक में महिला की गला रेतकर हत्या के बाद शव को चटकाही पहाड़ी पर ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चटकाही पहाड़ी से महिला का शव बरामद किया. पुलिस के मुताबिक चार मार्च 2025 को चाकू से महिला की हत्या की गयी है. हत्या में प्रयुक्त चाकू व मृतका क्षतिग्रस्त मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के न्यू बरमसिया गांव के रहने वाले रोहन कोड के पुत्र मारवाड़ी कुमार उर्फ मारो उर्फ संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव की रहने वाली अनिल कोड़ा की पत्नी सारो देवी ने 6 मार्च को बन्नू बगीचा थाना में थाना में आवेदन देकर अपनी ननद 35 वर्षीय सूलो देवी की हत्या की आशंका जतायी थी. जिसमें न्यू बरमसिया गांव के रहने वाले मारवाड़ी कुमार उर्फ मारो उर्फ संतोष कुमार पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की गयी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो मामला प्रकाश में आया. आरोपी प्रेमी ने स्वीकार की हत्या में संलिप्तता आरोपी प्रेमी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. हत्यारोपी की निशानदेही पर चटकाही पहाड़ी से मृतका का शव बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक मृतका के प्रेमी मारवाड़ी कुमार उर्फ मारो को आशंका थी कि उसकी प्रेमिका सुलो देवी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है. चार मार्च को आरोपी ने मृतका को मोबाइल कॉल कर उसे बुलाया और पहाड़ी पर ले जाकर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. प्राथमिकी के मुताबिक मृतका सूलो देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व न्यू बांकुरा गांव के मकेश्वर को ड़ा उर्फ माको के साथ हुई थी. उसे दो पुत्र और दो पुत्री है. 2 वर्ष पूर्व मकेश्वर कोड़ा की मौत हो गयी. इसी बीच सुलो देवी का गांव के ही 28 वर्षीय युवक मारवाड़ी कुमार उर्फ मारो से प्रेम संबंध हो गया. जिसके बाद से साथ रही रही थी. थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि मामले को लेकर बन्नू बगीचा थाना में कांड संख्या 14/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन