बच्चों की प्रतिभा में छिपी होती है देश की समृद्धि

Updated at : 04 Mar 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की प्रतिभा में छिपी होती है देश की समृद्धि

बच्चों की प्रतिभा में छिपी होती है देश की समृद्धि

विज्ञापन

लखीसराय. शिक्षा विभाग (स्थापना) के डीपीओ संजय कुमार ने कहा है बच्चों की प्रतिभा में देश की समृद्धि छिपी होती है. वे मंगलवार को देर शाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदावन में जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित खिलाड़ी मोटिवेशन कैंप को संबोधित कर रहे थे. डीपीओ संजय कुमार ने कहा कि बच्चों को खेलते देख उनका भी बचपन लौट आता है. उन्होंने उपस्थित बालक व बालिका खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के मैदान पर आपके प्रदर्शन पर देश को नाज है. कैंप आयोजित करने के लिए उन्होंने जिला कबड्डी संघ को बधाई देते हुए कहा खिलाड़ी खेल भावना से खेलते रहें, उनका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा. संघ के संरक्षक डॉ पंकज कुमार ने कहा कि बच्चे जब अपने खेल प्रतिभा समाज के सामने लाते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होती है. डॉ पंकज ने खिलाड़ियों को पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित रखने पर जोर दिया. नप चेयरमेन अरविंद पासवान ने लखीसराय में बिहार स्टेट स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप कराये जाने का संकल्प लिया. उन्होंने सीनियर कबड्डी खिलाड़ी को विशेष तोहफ दिये जाने की घोषणा भी की. इस अवसर पर 30 बालक व बालिका कबड्डी खिलाड़ियों के बीच जर्सी, चादर,डायरी, कैलेंडर एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. इससे पहले जिला कबड्डी संघ के चेयरमेन शंभू कुमार ने जिला कबड्डी संघ का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगत सभी अतिथियों को पौधा,चादर, डायरी व कैलेंडर देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन वरीय उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद ने की. कैंप को जिला कबड्डी संघ के संरक्षक धर्मेंद्र आर्य, सचिव राकेश कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अनय कुमार, मध्य विद्यालय वृंदावन के प्रधानाध्यापक कुमार ब्रजेश, पूर्व मुखिया मो इरफान एवं ईशा-रितेश ड्रोलिया ने संबोधित किया. एस कुमारी निःशुल्क ज्ञान स्थली स्कूल के डायरेक्टर अविनाश यादव के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन