ट्यूशन के लिए निकला किशोर हुआ लापता, गढ़ लक्ष्मीपुर में दहशत
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 29 Nov 2025 5:31 PM
विज्ञापन
ट्यूशन के लिए निकला किशोर हुआ लापता, गढ़ लक्ष्मीपुर में दहशत
विज्ञापन
परिवार ने प्रशासन व आमजन से लगायी गुहार
बड़हिया. गढ़ लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब गांव का 12 वर्षीय किशोर राघव कुमार लापता हो गया. प्रतिदिन की तरह राघव घर से महज 300 मीटर दूर ट्यूशन पढ़ने निकला, न तो ट्यूशन सेंटर पहुंचा और न ही घर लौटा. घंटों इंतजार व रातभर की खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता न चलने पर परिजनों की चिंता और बढ़ गयी है. लापता बालक राघव, गढ़ लक्ष्मीपुर निवासी रामप्रवेश सिंह का पुत्र है. उसके दादा रामानंद सिंह ने बताया कि राघव ट्यूशन के लिए गया था. देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश करने लगे. गांव, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां भी खोज की गयी. बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. राघव के अचानक लापता होने से परिवार सदमे में है. स्थानीय लोगों में भी भय व चिंता व्याप्त है. लोग बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं. परिवार ने जिला प्रशासन, पुलिस-प्रशासन और आसपास के लोगों से अपील की है कि बच्चे की तलाश में सहयोग करें. किसी भी तरह की सूचना तुरंत दें. परिजनों का कहना है कि इलाके में खोज जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










