इलाज के दौरान किशोर की मौत

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गयी.
लखीसराय. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बड़हिया प्रखंड के वीरुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर गांव निवासी कुंदन पंडित के 16 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सत्यम को गुरुवार देर रात पेट में तेज दर्द के बाद स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज के उपरांत शुक्रवार की सुबह शहर के विद्यापीठ चौक स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










