लखीसराय के जनप्रतिनिधियों की टीम मधुबनी के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

पंचायती राज प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय के जनप्रतिनिधियों की टीम मधुबनी के लिए रवाना डीडीसी ने हरी झंडी दिखा जनप्रतिधियों की बसों को किया रवाना मधुबनी में गुरुवार को पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि लखीसराय. सदर प्रखंड के बालगुदर ग्राम पंचायत भवन से जिले के पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से भरी बसों को डीडीसी सुमित कुमार के द्वारा मधुबनी के लिए रवाना किया गया. जहां पीएम नरेंद्र मोदी का गुरुवार को कार्यक्रम है. जहां पंचायती राज प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है. इस दौरान डीडीसी ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे मधुबनी में पीएम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जा रहे हैं. जहां पीएम के द्वारा उनसे संवाद भी किया जायेगा. जिसमें वे लोग अपनी बातों को सही रूप से रखने का काम करें. जिससे यहां की बातें उनतक पहुंचे जिससे भविष्य में पीएम उनकी बातों पर ध्यान देकर उनके द्वारा बताये गये कार्यों को पूरा करने का प्रयास कर सकें. इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जहां जा रहे हैं वहां लखीसराय का मान सम्मान को ध्यान में रख कर कार्य करेंगे. जिससे जिले की प्रतिष्ठा और बढ़े. मौके पर डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. ——————————————– सूर्यगढ़ा से जनप्रतिनिधियों के बस को मधुबनी रवाना किया गया, -प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल सूर्यगढ़ा. 24 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी जिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम आयोजित है. इस मौके पर यहां पंचायती राज प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य भर के जनप्रतिनिधियों को मधुबनी ले जाने की व्यवस्था की गयी है. बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय से जनप्रतिनिधियों को ले जा रही एक बस को मधुबनी के लिए रवाना किया गया. यहां बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बस को हरी झंडी दिखाकर मधुबनी के लिए रवाना किया. बीडीओ ने बताया कि प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों को मधुबनी ले जाने एवं लाने की व्यवस्था की गयी है. इन जनप्रतिनिधियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके साथ कुछ कार्यालय कर्मियों को भी भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन