सब जूनियर बालक कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप के लिए दरभंगा रवाना हुई टीम

22वीं बिहार राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए सोमवार को अहले लखीसराय के बालक टीम दरभंगा रवाना हो गयी.
लखीसराय. 22वीं बिहार राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए सोमवार को अहले लखीसराय के बालक टीम दरभंगा रवाना हो गयी. विदित हो कि 10 से 12 मार्च को दरभंगा जिले के नेहरू स्टेडियम लखीसराय में तीन दिवसीय 22वीं बिहार स्टेट सब जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित है. राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को अहले सुबह लखीसराय से बालक टीम के कैप्टन अच्युतानंद कुमार, मैनेजर बंटी कुमार एवं कोच शुभम कुमार के नेतृत्व में सब जूनियर बालक कबड्डी टीम के 12 खिलाड़ियों को रवाना किया गया. स्टेट चैंपियनशिप के लिए दरभंगा रवाना होने वाले सब जूनियर बालक कबड्डी टीम में पीयूष कुमार, जय आनंद, अमृत आनंद, अच्युतानंद कुमार, अमर कुमार, पीयूष कुमार, समीर कुमार, प्रियांशु कुमार, अनुराग कुमार, सत्यम कुमार एवं लक्की कुमार शामिल है. जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ पंकज कुमार, धर्मेंद्र आर्य, सचिव राकेश कुमार, चेयरमेन शंभू कुमार, सीनियर वाइस चेयरमेन कृष्णदेव प्रसाद, रंजन कुमार, संयुक्त सुनील कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष अनय कुमार ने अपनी शुभकामनाएं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




