पहले ही दिन विलंब अभयपुर पहुंची हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 May 2026 11:14 AM

विज्ञापन

Lakhisari News : यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन लेट हो गई. ट्रेन अभयपुर रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 47 मिनट की देरी से पहुंची. गर्मी और मलमास मेले को देखते हुए शुरू हुई इस स्पेशल ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा और रेलवे व्यवस्था पर सवाल भी उठने लगे.

विज्ञापन

पीरी बाजार (लखीसराय) से रवि राज आनंद की रिपोर्ट :

यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही 03029/03030 हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन रविवार को अपने परिचालन के पहले ही दिन देरी से अभयपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. निर्धारित समय से एक घंटा 47 मिनट विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा.

रेलवे के अनुसार ,ट्रेन का अभयपुर स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय सुबह 8:02 बजे और प्रस्थान समय 8:04 बजे तय किया गया था. लेकिन रविवार को ट्रेन सुबह 9:49 बजे अभयपुर स्टेशन पहुंची. ट्रेन की देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई.

हावड़ा से राजगीर तक कई प्रमुख स्टेशनों से गुजर रही ट्रेन

जानकारी के अनुसार यह समर स्पेशल ट्रेन 16 मई शुक्रवार की रात 10:50 बजे हावड़ा से राजगीर के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन वर्धमान. रामपुरहाट. साहेबगंज. भागलपुर. जमालपुर. अभयपुर. किऊल. बिहारशरीफ और नालंदा होते हुए राजगीर पहुंचती है.गर्मी की छुट्टियों और मलमास मेला को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. खासकर राजगीर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ट्रेन में लगाये गये हैं 14 कोच

रेलवे सूत्रों के अनुसार हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए गए हैं. इनमें 1 वातानुकूलित कोच. 4 स्लीपर कोच. 7 जनरल कोच और 2 दिव्यांग कोच शामिल हैं.हालांकि यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की इस ट्रेन में केवल एक एसी कोच होने से काफी परेशानी हो रही है. खासकर गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा की जरूरत महसूस हो रही है.

अतिरिक्त वातानुकूलित कोच लगाने की उठी मांग

पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने ट्रेन में अतिरिक्त वातानुकूलित कोच लगाने की मांग की है. उन्होंने मुख्य यातायात प्रबंधक रोशन कुमार से फोन पर बात कर यात्रियों की समस्या से अवगत कराया.उनका कहना है कि मलमास मेला और गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रेन में एसी कोच की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए. ताकि लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिल सके.रेलवे यात्रियों को अब उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ट्रेन का परिचालन समय बेहतर होगा और अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन