12 दिसंबर तक चलेगा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी पखवारा

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 28 Nov 2025 5:52 PM

विज्ञापन

मिशन परिवार विकास अभियान अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवारा पर सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर सदर अस्पताल से रवाना किया

विज्ञापन

लखीसराय

. मिशन परिवार विकास अभियान अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवारा पर सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर सदर अस्पताल से रवाना किया. साथ परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया गया, जिनके साथ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके भारती, पीएफआई मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे. इस दौरान सीएस ने कहा कि मिशन परिवार विकास अभियान अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवारा का आयोजन सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 12 दिसंबर 2025 तक किया जाना है. उन्होंने कहा कि परिवार नियाजन संबंधित जन जागरूकता के लिए सारथी रथ के माध्यम से कुल पांच दिनों तक सभी प्रखंडों में लोगों को जागरूक किया जायेगा. जैसे छोटा परिवार खुशी परिवार, दो बच्चे दो ही अच्छे, छोटा परिवार स्वस्थ्य परिवार, शादी कम से कम 20 साल बाद ही करें ताकि शादी के बाद स्वस्थ्य मां से स्वस्थ्य बच्चा का जन्म हो सके. शादी के बाद परिवार नियोजन से सबंधित गर्भ निरोधक सामग्रियों का प्रयोग करें, ताकि अनबाहा गर्व से बचा जा सके. शादी के बाद कम से कम 2 साल बाद ही बच्चे का प्लान करें. पहले बच्चे और दूसरे बच्चे में 3 साल का अंतर रखें. दो से ज्यादा बच्चे करने पर शैक्षिक, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधित हानि हो सकते है. मौके पर विभागीय कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन