एससी/एसटी के विकास को लेकर विशेष शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शनिवार को पांच पंचायत के पांच गांवों में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विकास को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शनिवार को पांच पंचायत के पांच गांवों में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विकास को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. हलसी पंचायत के मांझी टोला, धीरा पंचायत के सामुदायिक भवन रविदास टोला, मोहद्दीनगर पंचायत के मोहद्दीनगर गांव सामुदायिक भवन मांझी टोला, भानपुर पंचायत के लालपुर स्थित सामुदायिक भवन एवं केंद्रीय रविदास टोला के सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के लाभ से वंचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों ने अपना-अपना आवेदन संबंधित स्टॉल पर जमा किया. इस संबंध में बीडीओ गौतम कुमार ने बताया कि शनिवार को चिह्नित स्थल पर विशेष विकास शिविर आयोजित की गयी. शिविर में सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लिए संचालित सरकार की लाभकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिये गये. इस दौरान कुल 22 विभाग के अलग-अलग काउंटर लगाये गये थे. शिविर में सभी योजनाओं का क्रियान्वयन और लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया. इसके बाद अधिकारियों व कर्मियों ने इसका निष्पादन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन