इंटरमीडिएट व माध्यमिक की विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से

इंटरमीडिएट व माध्यमिक की विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से
लखीसराय. राज्य सरकार शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार इंटरमीडिएट व माध्यमिक विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से प्रारंभ हो जायेगा. इंटरमीडिएट की परीक्षा दो मई से 13 मई तक चलेगी. जबकि माध्यमिक परीक्षा दो से सात मई तक चलेगा. परीक्षा को लेकर रेंडेमाईजेशन पद्धति से वीक्षण कार्य हेतु प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम द्वारा 29 अप्रैल तक वीक्षकों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर योगदान का निर्देश निर्देशित किया गया है. साथ ही निर्देश पत्र में जिक्र किया गया है कि 30 मई को केंद्राधीक्षक द्वारा आहूत बैठक प्रशिक्षण में प्रतिनियुक्त वीक्षक अचूक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें. शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान वीक्षक, शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य कर्मी/पदाधिकारी को केंद्र पर मोबाइल ले जाना वर्जित है. शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षाकोष पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाती है, जिसमें शिक्षक अपने यूजर आईडी से अपनी उपस्थिति दर्ज करते है. ऐसी परिस्थिति में जिन शिक्षक शिक्षिकाओं को वीक्षण कार्य हेतु परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त किया गया है, वे अपनी उपस्थिति परीक्षा केंद्र पर संधारित किये जाने वाले वीक्षण उपस्थिति पंजी में अपना हस्ताक्षर करेंगे. यही उपस्थिति उनके परीक्षा अवधि का उपस्थिति माना जायेगा, जिसके आधार पर वेतन देय होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




