बिना तिरपाल ढके ट्रैक्टर से ढोई जा रही मिट्टी, नहीं होती कार्रवाई

Updated at : 03 May 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिना तिरपाल ढके ट्रैक्टर से ढोई जा रही मिट्टी, नहीं होती कार्रवाई

बिना तिरपाल ढके ट्रैक्टर से ढोई जा रही मिट्टी, नहीं होती कार्रवाई

विज्ञापन

मेदनीचौकी. नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रेलर एनएच 80 सड़क से लेकर ग्रामीण सड़कों पर खूब दौड़ाई जा रही है. बिना तिरपाल ढके इन ट्रैक्टर-ट्रेलर में लदी मिट्टी के उड़ने से पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालक, साइकिल चालक व पैदल यात्रियों को धूल कण पड़ने से सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है. वहीं मुसाफिरों व दुपहिया वाहन चालकों को ट्रेलर से उड़ने वाली धूल-मिट्टी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई मुसाफिरों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के नियमों को तोड़ते हुए खुलेआम ट्रैक्टर टेलर पर बिना तिरपाल ढंके व पानी का छिड़काव किये बिना मिट्टी की ढुलाई की जा रही है. जिससे आम आदमी, राहगीर व दोपहिया वाहन चालक परेशान है. ऐसे में राहगीर व दोपहिया वाहन चालकों को मिट्टी के धूलकण आंखों में उड़ कर पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन