गढ़ी चौक से विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी व धरपकड़ अभियान के तहत एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ गढ़ी चौक से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.
लखीसराय. जिला उत्पाद विभाग पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी व धरपकड़ अभियान के तहत एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ गढ़ी चौक से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. जबकि अन्य जगह से दो शराबियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौक पर से गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी पर दबिश देकर जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड छह के निवासी सह शराब तस्कर उमेश पासवान के पुत्र सौरभ कुमार को 2.160 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के नोनगढ़ चेकपोस्ट के पास से चेकिंग अभियान के दौरान तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर वार्ड सात निवासी स्व. चालो महतो के पुत्र लक्ष्मण कुमार को एवं जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सेठना, वार्ड नौ के दासो महतो के पुत्र गोरेलाल उर्फ गोराय लाल को शराब के नशे में पकड़ा गया है. लखीसराय उत्पाद थाना में सभी के विरूद्ध उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










